PATNA : बिहार सरकार ने हाल ही में घोषणा किया है कि TET और STET पास हुए अभ्यर्थियों की वैधता अब ख़त्म नहीं होगी। बता दें वर्ष 2011-2012 में आयोजित TET परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों की पात्रता सात सालों तक ही वैध थी। मतलब वे TET के प्रमाणपत्र पर सात सालों तक होने वाली शिक्षक नियुक्ति में भाग ले सकते थे।लेकिन यह वैधता 31 मई को खत्म हो रही थी। सरकार के इस फैसले से लाखों अभ्यर्थी आगामी शिक्षक बहाली में शामिल हो सकते हैं | बता दे सुप्रीम कोर्ट ( SC ) में 3.5 लाख शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतन के मामले में केस लंबित होने के कारण ,नियुक्ति प्रक्रिया पर भी रोक लगी थी| पिछले हफ्तों में सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों की इस अर्जी को रद्द कर दिया हैं | सुप्रीम कोर्ट ( SC)का फैसला आते ही शिक्षको की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की आशा थी| Tejashwi Yadav ✔ @yadavtejashwi नीतीश कुमार ने बिहार के नियोजित शिक्षकों का सर्वोच्च न्यायालय में केस जान बूझकर ठीक से नहीं लड़ा। नीतीश-मोदी की निरंकुशता और मिलीभगत से आज बिहार के 3.5 लाख शिक्षकों के बीच समान काम के लिए...