Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2019

युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं।

 अमित कुमार हाल ही में पुलवामा में हुए सेना के काफिले पर हमले में देश ने अपने 40 वीर जवानों को खो दिया है। पुलवामा आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हर चौक और नुक्कड़ पर मोमबत्ती जलाकर लोग शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लोग मार्च निकालकर पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगा रहे हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली है। हालांकि यह घटना केवल आज की नहीं है इसके पहले भी 2, 4 सैनिक हर महीने शहीद होते रहे हैं। उरी और पठानकोट कौन भूल सकता हैं,लेकिन जब यह वृहत स्तर पर हुआ तो पूरे देश में आवाज उठी। जम्मू कश्मीर को आतंकीस्तान बताया जा रहा हैं। लोगों को कश्मीर के बारे में ऐसा नहीं बोलना चाहिए क्योंकि बाकी राज्यो की तरह जम्मू कश्मीर भी भारत का अभिन्न अंग है। जम्मू कश्मीर की समस्या के समाधान के बिना हम अपने जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते हैं। जम्मू कश्मीर राज्य को हर सरकार ने अपने अपने तरीके से हैंडल करने की कोशिश की है और कोई विजन नहीं सुनिश्चित किया। उसी का परिणाम है कि, आज हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं। सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर का समाधान मि

चीन और अमेरिका के व्यापार युद्ध से भारतीय अर्थव्यवस्था को फायदा

संयुक्त राष्ट्र संघ,5 फरवरी नई दिल्ली।  चीन और अमेरिका के बीच चल रहे व्यापार युद्ध से भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा  मिलेगा। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भारत का निर्यात 3.50 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। भारत के अलावा इस व्यापार युद्ध से यूरोपीय संघ को भी व्यापार में प्रोत्साहन मिलेगा । पिछले वर्ष ट्रंप ने अपने संरक्षणवाद की नीति पर बढ़ते हुए चीन से आयात होने वाले वस्तुओं पर टैरिफ लगाया। ट्रंप 2015 चुनाव के अपने वादे अमेरिका फर्स्ट और अमेरिका के लोगो को रोज़गार देने के और राजस्व घाटे को कम करने के लिए यह कदम उठाया । चीन ने जवाब में अमेरिका के ऊपर टेरिफ लगाया। संयुक्त राष्ट्र का अध्ययन बताता है कि इस व्यापार युद्ध में अमेरिका और चीन किसी को भी फायदा नहीं होने वाला है। आलिया के विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार इसके कारण विश्व व्यापार धीमी रहेगी। जनवरी माह में अमेरिका चीन ने इस व्यापार युद्ध को खत्म करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। इसका अभी तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है। ऑब्जर्बर रिसर्च फाउंडेशन  के अनुसार  अमेरिका और चीन व्यापार युद्ध के रिपोर्ट के मुताबिक भारत का अमेरिका में निर्यात बढ़े